फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pitru Paksha started, people offered water to their ancestors with devotion and faith

Farrukhabad News: पितृ पक्ष शुरू, श्रद्धा व आस्था के साथ लोगों ने पितरों को दिया जल

Mon, 08 Sep 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha started, people offered water to their ancestors with devotion and faith
फर्रुखाबाद। पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, उनकी आराधना करने, पूजन, तर्पण-अर्पण आदि के विधान भाद्रपद पूर्णिमा रविवार को आरंभ हो गया। पितरों को तर्पण करने के लिए पांचाल घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ी। मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने गंगाजल से पितरों को तर्पण किया।
विज्ञापन


रविवार को पितरों के तर्पण-अर्पण के लिए लोगों का पांचाल घाट पहुंचना शुरू हो गया। सुबह करीब 8.30 बजे आलम यह था कि गंगातटों पर तर्पण करने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। बाढ़ के चलते गंगा के उस पार तर्पण न होने के चलते पुल के इसी तरफ तर्पण किए गए। इससे भीड़ और बढ़ी। गंगातटों पर एक-एक बार में 50 से 100 लोग तर्पण करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

लोगों ने हाथों में पैंती पहनकर जनेऊ धारण किया। इसके बाद अंजुरी (हाथ) में तिल, जौं, चावल, शहद, दूध, फूल, दूध आदि लिया। पंडित जी के मंत्रोच्चारण पर लोग गंगाजल में तर्पण कर रहे थे। बाढ़ के चलते लोग किनारों पर ही स्नान कर पितरों को तर्पण अर्पण व पिंडदान कर रहे थे। लोगों ने श्रद्धानुसार दान-दक्षिणा भी दी। इसके साथ ही गंगा मैय्या का पूजन भी किया। 21 सितंबर को पितृ विसर्जन के साथ पितृ पक्ष समाप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घाटों पर गहरे स्थानों पर नहीं बंधी रस्सी
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद गहसे स्थानों पर रस्सी नहीं बांधी गई थी। पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगातटों पर पंडों ने अपने स्तर से लाल कपड़ा व छोटी-छोटी रस्सियां जरूर बांध रखी थीं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से गहरे स्थानों पर रस्सी नहीं बांधी गई थी। घाटों पर गोताखोर व पुलिसबल भी तैनात नहीं था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed