फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pit digging took street disturbances

गड्ढे खुदवाकर पकड़ ली सड़क की गड़बड़ी

Fri, 22 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pit digging took street disturbances

फर्रुखाबाद। विकास कार्यों की समीक्षा करने आईं नोडल अधिकारी निवेदिता शुक्ला वर्मा ने गुरुवार को मोहम्मदाबाद-जहानगंज मार्ग निर्माण में बरती गई मानक की अनदेखी पकड़ ली। गड्ढे कराकर सड़क के निर्माण की गुणवत्ता जांची। सड़क मानक के अनुरूप न मिलने पर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता पंकज यादव को फटकार लगाई।

विज्ञापन


शासन ने प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की निवेदिता शुक्ला वर्मा को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। गुरुवार को नोडल अधिकारी ने जिले के आलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई मोहम्मदाबाद-जहानगंज मार्ग वाया मौधा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्हें सड़क का निर्माण पूरा बताया गया था, लेकिन निर्माणाधीन सड़क देखकर वह चकित रह गईं। फुटपाथ नहीं बना था। मौधा में करीब 500 मीटर सड़क का भी कार्य अधूरा पड़ा था। नोडल अधिकारी के साथ डीएम सत्येंद्र सिंह को सड़क की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नवोदय विद्यालय से अरसानी के बीच सड़क को तीन जगह खुदवाकर देखा। सड़क मानक के अनुरूप न बनी होने पर नोडल अधिकारी और डीएम ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता पंकज यादव को जमकर फटकार लगाई। कहा कि सड़क का कार्य 80 प्रतिशत ही हुआ है, फिर उन्हें पूर्ण कार्य होने के बारे में क्यों बताया गया।

सड़क भी मानक के अनुसार नहीं बनाई गई है। इस सड़क का निर्माण लगभग 3.95 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। इस अवसर पर एसपी राजेशकृष्ण, सीडीओ एसएन शुक्ल और कोतवाल मोहम्मदाबाद भीम सिंह जावला आदि मौजूद रहे।

समीक्षा में अफसरों को दी चेतावनी
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कमी मिलने पर नोडल अधिकारी ने अफसरों पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी।

नोडल अधिकारी ने विद्युत वितरण निगम ग्रामीण खंड के एक्सईएन अमर सिंह पर तैंतालीस प्रकरण में बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाए जाने पर नाराजगी जताई। बिजली चोरी रोको अभियान तेज करने के निर्देश दिए। पोषण मिशन के संबंध में सीएमओ को गर्भवती एवं नवजात शिशुओं की वास्तविक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि ग्रामीणों को अपने काम की जानकारी देने से पहले खुद संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करें, फिर लोगों को जानकारी दे।

कृषक दुघर्टना बीमा योजना के तहत अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि 1.71 करोड़ रुपये का बजट आया था। वह वितरित कर दिया गया है। सीडीओ को स्वयं सहायता समूह को सक्रिय करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने पेयजल योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जलनिगम के एक्सईएन को दिए।


इससे पूर्व नोडल अधिकारी को लोक निर्माण निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस दौरान डीएम, एसपी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व सेंट्रल जेल में कालोनी के निर्माण का जायजा लिया। आवासीय भवनों के निर्माण में मानक की अनदेखी मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed