{"_id":"62701d151877b31c4b0645a8","slug":"pipeline-pareshani-pani-farrukhabad-news-knp694585257","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन फटने से रेलवे आवास व स्टेशन पर पानी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन फटने से रेलवे आवास व स्टेशन पर पानी ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर आठ नंबर पटरी डालने के लिए खोदाई के वक्त पाइप लाइन फट गई। इससे रेलवे आवास और स्टेशन की पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई।
करीब 150 आवासों, पुलिस बैरकों में रहने वालों व यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेनों में भी पानी नहीं भरा जा सका। सोमवार दोपहर बाद पानी सुचारु किया जा सका।
रेलवे मालगाड़ी खड़ी करने के लिए पटरी बिछाने का काम करा रही है। रविवार दोपहर पोकलैंड मशीन से खोदाई हो रही थी, तभी मशीन की टक्कर से पानी टंकी के सामने पाइपलाइन फट गई।
इससे तेज धार के साथ पानी बहने लगा। आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया। सूचना पर कर्मचारी ने पानी का बाल्व बंद कर दिया।
इससे स्टेशन पर कर्मचारियों, अधिकारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के बने 150 आवासों, रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस बैरकों, प्लेटफार्म और दफ्तरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
ट्रेनों में भी पानी नहीं भरा जा सका। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर बाद मरम्मत करके पेयजल आपूर्ति बहाल की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मरम्मत के वक्त कर्मी को लगा करंट
रविवार रात विभागीय अधिकारी प्राइवेट कर्मचारी राधाकृष्ण पाठक और तीन अन्य के साथ पाइप की मरम्मत करवा रहे थे। रात करीब एक बजे भूमिगत बिजली की केबल लोहे के पाइप में छू गया। इससे प्राइवेट कर्मचारियों को करंट लग गया। कर्मी राधाकृष्ण तो दूर जा गिरा। इससे काम बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह बिजली लाइन कटवाकर पाइपलाइन मरम्मत शुरू की गई।
वर्जन,,,,,,
‘खोदाई कर रहे चालक को पाइपलाइन की जानकारी नहीं थी। लिहाजा पाइप टूट गया था। उसको मरम्मत करके पेयजलापूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली करंट लगने की जानकारी नहीं है।’
-लोकेश कुमार सिंह, सहायक मंडल इंजीनियर, फतेहगढ़