फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pipe line

पाइप शिफ्टिंग लटकी, जलसंकट रहेगा बरकरार

Sun, 30 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
pipe line
फर्रुखाबाद। नाले से होकर गुजर रही जल निगम की पाइप लाइन को शिफ्ट करने का काम जरूरी सामान न आने से लटक गया है। पानी को तरस रही जनता की समस्या इससे और बढ़ गई है। छह दिन से जलापूर्ति ठप है, काम लटकने से लोगों को अभी आगे भी जलसंकट से परेशान होना पड़ेगा। आठ दिन में काम पूरा करने का दावा नगर पालिका ने किया था। इससे करीब 12 मोहल्लों की 50 हजार की आबादी परेशानी जेल रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ढुइयां मोड़ पर बनी पुलिया के बीच से जल निगम की पाइप लाइन निकलती है। इससे बारिश में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर जाता है। जलभराव से लोग परेशान होते हैं। लिहाजा पाइपलाइन शिफ्टिंग और पुलिस ऊंची बनाने के लिए 24 मई को काम शुरू किया गया था। उसी दिन जल निगम और पालिका के इंजीनियरों ने आठ दिन के लिए पानी की आपूर्ति रोकी थी।
विज्ञापन

तीन दिन में जल निगम ने पाइप खोल लेकिन पिछले दिन तीन दिन से उसकी दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम नहीं हो पा रहा है। दरअसल उसमें प्रयोग होने वाला सामान अभी तक नहीं आ सका है। इससे काम लटका है। जबकि पालिका के ठेकेदार ने पुलिया निर्माण पूरा करके रविवार शाम को लिंटर भी डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मोहल्ला रकाबगंज, नौलक्खा, सूफी खां, चीनीग्रान, बागरुस्तम, खैराती खां, गुदड़ी जानवरान, खड़ियाई, नाला मछरट्टा रोड, कटरा बू अली समेत 12 मोहल्लों के 7 हजार घरों में रह रहे लोग पानी को तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में पानी को परेशान लोगों की जल निगम को फिक्र नहीं है।
नौलक्खा मोहल्ले में एक दिन पानी भरा टैंकर भेजने के बाद दोबारा पानी की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि जिस दिन काम शुरू किया गया था, उस दिन मोहल्लों में रोजाना टैंकर से पानी भिजवाने की बात कही गई थी। पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से जनता दिक्कत शह रही है।
कानपुर से सामान मंगवाया है। कुछ आ गया और कुछ कर्फ्यू की वजह से नहीं आ पा रहा है। कोशिश है कि शीघ्र आ जाए। सामान आते ही दो दिन में काम पूरा करने की कोशिश करेंगे।’

-दीपेंद्र कुमार, जेई, जल निगम, फर्रुखाबाद।
पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए जल निगम ने कानपुर से 400 एमएम के 6 बैंड, दो टेल पीस, डी ज्वाइंट और पाइप समेत कुछ अन्य सामान मंगवाया है। इसके आने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed