फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pickup-bus collision killed five

पिकअप-बस भिड़ंत में पांच की मौत

Tue, 29 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 29 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pickup-bus collision killed five

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। कायमगंज से फर्रुखाबाद जा रही पिकअप खिनमिनी गांव के सामने प्राइवेट बस से भिड़ गई। इससे पिकअप में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। वे मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम के समझाने पर रास्ता खुला।

विज्ञापन


कायमगंज से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद की ओर आ रही पिकअप खिनमिनी गांव स्थित पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा थी कि  फर्रुखाबाद से एटा की ओर जा रही प्राइवेट बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगलाऊ निवासी सरला (40) पत्नी महेशचंद्र,  कंपिल के पुरौली निवासी, विश्राम (32), अताईपुर निवासी राजेंद्र (30), कप्तान (18) और एक अन्य 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि हथियापुर निवासी लालू की पत्नी कांती देवी (35) घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसा होते ही दोनों वाहनों के चालक अपने वाहन छोड़ कर भाग निकले। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर फर्रुखाबाद- कायमगंज मार्ग जाम कर दिया। एसओ मऊदरवाजा सुनील कुमार यादव ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो लोग नारेबाजी करने लगे और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद एसडीएम मनोज सिंघल, एएसपी आरबी चौरसिया मौके पर पहुंचे। एडीएम के मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये दिलाने क आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed