फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   physician submitted resignation accusations of harassmeny against cms in farrukhabad

फर्रखाबाद: फिजीशियन ने सीएमएस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, सीएमओ को सौंपा इस्तीफा

Thu, 30 Apr 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
physician submitted resignation accusations of harassmeny against cms in farrukhabad
लोहिया अस्पताल में संविदा पर तैनात फिजीशियन कोविड-19 की नोडल अधिकारी डा. प्रज्ञा मिश्रा ने गुरुवार को प्रभारी सीएमएस डा. एसपी सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सीएमओ को सशर्त इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने प्रभारी सीएमएस पर काम में अवरोध डाल मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. अशोक कुमार ने 22 अप्रैल को पारिवारिक असमर्थता जताकर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसपी सिंह या वीके दुबे को प्रभार देने का अनुरोध किया था। दस पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने 28 को डा. एसपी सिंह को प्रभारी चिकित्साधिकारी बना दिया। इसके बाद से अस्पताल में खेमेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को संविदा पर तैनात डा. प्रज्ञा मिश्रा ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को संबोधित त्यागपत्र सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर को सौंप दिया। त्याग पत्र में उन्होंने कहा कि फिजीशयन पद के साथ वे कोविड-19 की रोकथाम में पूर्ण मनोयोग से काम कर रही हैं। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एसपी सिंह व्यक्तिगत विद्वेष से काम में अवरोध डालकर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे वह अस्पताल में सेवाएं देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ के अधीन अस्पताल में स्थानांतरण न करने की स्थिति में त्याग-पत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है। डा. प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि फरवरी में भी डा. एसपी सिंह के उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने त्यागपत्र दिया था। तब भी सीएमएस की जिम्मेदारी डा. एसपी सिंह के पास थी। डा. प्रज्ञा मिश्रा क्रय संस्तुति समिति की भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed