{"_id":"60a949b78ebc3ea70655acb9","slug":"phc-farrukhabad-news-knp6298687178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी ने नहीं मिला स्टाफ, वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी ने नहीं मिला स्टाफ, वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने कायमगंज क्षेत्र के चार गांवों में टीकाकरण के लिए लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। पीएचसी बरखेड़ा में अस्पताल का एक भी कर्मचारी मौजूद न मिलने पर सीडीओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
कायमगंज क्षेत्र में रोस्टर के हिसाब से शनिवार को पीएचसी बरखेड़ा व पीएचसी रायपुर खास में टीकाकरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। इसके साथ ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। पीएचसी बरखेड़ा में एएनएम मौजूद मिलीं। उन्होंने सीडीओ को बताया कि पीएचसी का कोई भी स्टाफ मौके पर नहीं है।
इस पर सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पीएचसी के पूरे स्टाफ का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीडीओ ने गांव का निरीक्षण कर कोरोना दवाई किट का वितरण कराया और निगरानी समितियों के कार्यों की जानकारी की।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट परिसर स्थित एकीकृत कोविड कंट्रोल सेंटर में शनिवार शाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन त्यागी की अध्यक्षता में महामारी लोक शिकायत समिति की बैठक हुई। इसमें समिति सदस्य सीडीओ एम.अरून्मोली व एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह की मौजूदगी में कंट्रोल रूम में आई 8 शिकायतों में सात का निस्तारण किया गया। उन्होंने कोविड संबंधी अन्य समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण कराया।(संवाद)
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कोविड संबंधी शिकायतों का आसानी से निस्तारण करने के लिए नई पहल की है। कोविड-19 कंट्रोल रूम में अब 25 फोन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। एक नंबर व्यस्त होने पर काल स्वत: दूसरे नंबर पर ट्रांसफर हो जाएगी। इससे कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराना अब और आसान हो गया है। इन नंबरों कर सकते हैं शिकायत- 05692-297740, 6306927030, 8528797203, 7275883283, 7607847144, 7398482809, 7607462533, 7607079885, 7068469739, 7754082515, 8127490359, 8853363604, 8858463604, 7068507127, 8115459530, 05692237210, 05692237218, 05692237211, 05692237212, 05692237219, 05692237214, 05692237217, 05692237215, 05692237216, 05692237213 पर किसी भी समय फोन कर शिकायत दर्ज कराएं।(संवाद)