{"_id":"68b1f77b6a41fc048e039a94","slug":"petrol-will-not-be-available-without-helmet-campaign-will-be-run-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-129087-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्राल, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्राल, चलेगा अभियान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिले में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए एक सितंबर से नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एआरटीओ ने बताया कि गत माह 44 सड़क दुर्घटनाओं में 25 लोगों की जान गई और 26 लोग घायल हुए। दुर्घटनाओं में गत वर्ष से 18.91 प्रतिशत वृद्धि हुई। 66 प्रतिशत दुर्घटनाओं में एक वाहन दो पहिया शामिल है। एआरटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम के तहत अधिकतम सात दिनों के लिए प्रति पीड़ित का 1.5 लाख रुपये तक के उपचार का प्रावधान है। गत माह तक हिट एंड रन की 62 दुर्घटनाओं में 56 लोगों की मौत व 30 लोग घायल हुए। गत वर्ष 66 दुर्घटनाओं में 43 लोगों की मौत व 28 लोग घायल हुए थे।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों के किनारे बढ़ी घास व झाड़ियां साफ कराने, पुलिस व परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने, शिक्षा विभाग को जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, डॉ.आरसी माथुर आदि मौजूद रहे।