फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People suffering from drinking water crisis, crowds on handpumps

पेयजल संकट से जूझे लोग, हैंडपंपों पर लगी भीड़

Wed, 27 Jun 2018 11:53 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 27 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
People suffering from drinking water crisis, crowds on handpumps
पेयजल समस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
मसेनी चौराहा स्थित लकूला जोन की पानी टंकी का वाल्व खराब होने और मेन राइजिंग लाइन की रबड़ कटने से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने पानी के टैंकर भिजवाना मुनासिब नहीं समझा। बुधवार को बधौआ और लकूला क्षेत्र में हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


वाल्व खराब होने से राजन नगला, प्रीतम नगला, लकूला, बेवर रोड, भोलेपुर और बधौआ में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने मरम्मत कार्य शुरू करवाने के साथ ही कहा था कि जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर मोहल्लों में भिजवाए जाएंगे। मंगलवार को अमर उजाला संवाददाता ने लकूला और बधौआ मोहल्ले का जायजा लिया तो पता चला कि पानी के टैंकर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी बधौआ और लकूला मोहल्ला में हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए भीड़ लगी थी। कांशीराम कालोनी बधौआ निवासी उत्कर्षराज, सुरेश कुमार, सुमन देवी, अवधेश कुमार, आनंद कांत, रुद्रप्रताप और मंजू देवी ने बताया कि सोमवार से पानी नहीं आ रहा है। हैंडपंप से पानी भरकर चौथी मंजिल पर चढ़ाने को मजबूर हैं। सफाई कर्मचारी भी नहीं आता है। दीक्षा, क्षेमकली, सुधा देवी और बबली ने कहा कि पानी के टैंकर आने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन प्रभारी ब्रजभूषण ने बताया कि काम चल रहा है। गुरुवार दोपहर बाद पेयजल सप्लाई होने की उम्मीद है। बेवर रोड पर पानी के टैंकर भिजवाए थे। सूचना मिलती तो बधौआ और लकूला में भी पानी के टैंकर भिजवाते। फिर भी गुरुवार सुबह दोनों मोहल्लों में पानी के टैंकर भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed