फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People's representatives will take the development work of their area to the people

जनप्रतिनिधि जनता तक पहुंचाएंगे अपने क्षेत्र के विकास कार्य

Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
People's representatives will take the development work of their area to the people
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बोलते चुनाव प्रभारी सांसद सुधीर गुप्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने मंगलवार को पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में मंगलवार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बनी कोर कमेटी के साथ बैठक की। इसमेें उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में कराए गए कार्यों की बुकलेट जनता तक पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता प्रदेश के सह प्रभारी हैं। उन्हें कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सुधीर ने मंगलवार को कोर कमेटी में शामिल जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील कुमार शाक्य, अमर सिंह खटिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, दिनेश कटियार आदि के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसके बाद संचालन समिति के साथ भी बैठक की। सुधीर ने कहा कि जिला पदाधिकारी मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान पूरी तैयारी से चलाएं।
भाजपा संगठन राष्ट्रवाद पर आधारित है। अन्य दल परिवार व वंशवाद पर काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा 18 से 25 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ें। प्रकोष्ठ संयोजकों को दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में संजीव गुप्ता, मयंक सिंह बुंदेला, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी, बबीता पाठक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी संघ के प्रतिनिधि करें योजनाओं का प्रचार
चुनाव प्रभारी सुधीर गुप्ता ने कहा पिछली सरकारों ने सहकारिता को महत्व नहीं दिया। भाजपा सरकार ने सहकारिता को एक मंत्रालय के रूप में स्थापित किया। सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों सहकारी विभाग के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन कुलदीप गंगवार, उपाध्यक्ष डॉ.भूदेव सिंह राजपूत, शैलेंद्र सिंह राठौर, विमल कटियार, अतुल दीक्षित आदि मौजूद रहे। नगर निकायों के नामित सदस्य व सभासदों की बैठक में नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने की सलाह दी। कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चक, तरुण महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed