{"_id":"7446b201451be2b3a0aa81b29c62f8a0","slug":"people-put-up-with-all-logging-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से आजिज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से आजिज लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से जूझ रहे नेकपुर के बाशिंदाें का शुक्रवार क ो गुस्सा
विज्ञापन
फूट पड़ा। इन्हाेंने नेकपुर कला रेलवे क्रासिंग के पास मेन रोड जाम कर
दिया। इन्हाेेंने पालिका चैयरमेन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस वाले जाम
खुलवाने के बजाय तमाशबीन बने रहे। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी
आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
इमरजेंसी बताकर निकलने वालाें के साथ लोगों की नोकझाेंक हुई। दो घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। इनके समाधान के भरोसे पर जाम खुल सका। नेकपुर कला में सड़क पर काफी समय से पानी भरा है। निकासी न होने से यह घराें में जाने लगा है। अधिकारियों को बताने के बाद भी समस्या जस की तस रही। इससे नाराज मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को रोड जाम कर दिया।
मसेनी रोड की ओर यातायात महकमे का जिगजैग लगाकर निकासी बंद कर दी गई। रेलवे क्रासिंग की जंजीर के जरिए इस ओर का रास्ता बंद कर दिया। महिलाआें ने मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम कर दी। इससे फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ का आवागमन बंद हो गया। दोनाें ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीज बेहाल रहे। जाम के बीच से निकलने वालाें के साथ कई बार झगड़ा हुआ। जाम लगाने वाले नारेबाजी करते रहे और पुलिस वाले तमाशबीन रहे।
जाम की सूचना पर कोतवाल कुंअर बहादुर सिंह, कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र यादव फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो महिलाओं से नोकझोंक हो गई। महिलाएं डीएम को बुलाने की मंाग करने लगीं। दो घंटे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एमए अंसारी पहुंचे। इन्हें मोहल्ले के लोग समस्या दिखाने ले गए। सिटी मजिस्ट्रेट के समस्या से निजात के भरोसे पर जाम खुल सका। यहां मोहल्ले के मधुर, अजय, आकाश, आलोक कटियार, सन्नी, रोहिताश, दीपक, पुष्पा, कीर्ति, स्वाति, उषा देवी, विमला देवी आदि लोग मौजूद रहे।
प्राइमरी स्कूल परिसर में भरा पानी
नकेपुर में सड़क पर पानी भरा है। लोगों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ता है। प्राथमिक विद्यालय और मंदिर परिसर में भी जलभराव है। इससे लोग मंदिर भी नहीं जा पा रहे हैं। जलभराव से बीमारियां फैलने की आशंका है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार तहसील दिवस में शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई।