{"_id":"5f08aa918ebc3e636c66471c","slug":"people-alert-for-sainitization-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp570498427","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सफाई न होने पर डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सफाई न होने पर डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) युवा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह ने शहर में सफाई कराने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पालिकाध्यक्ष और ईओ को भी लिखित सूचना दी गई, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
कहा कि बजरिया ट्रांसफार्मर तिराहे के पास कई मोहल्लों का कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। इस कूड़े के ढेरों से दुर्गंध उठती है। इसी ढेर में आए दिन आग लगा दी जाती है, इससे पास में रखे ट्रांसफार्मर की केबल भी जल जाती है।
इसकी शिकायत पालिकाध्यक्ष और ईओ से की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ रोड लाइटें भी चालू कराने की मांग की। डीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।