फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Peace march launched for restoration of human rights in Kashmir

खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 12 Oct 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Peace march launched for restoration of human rights in Kashmir
मैदान में दौड़ लगाते छात्र। - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद न्याय पंचायत स्तर की हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों में विजयी हुए छात्र-छात्राओं को बीईओ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत रोशनाबाद की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन मॉडल स्कूल रोशनाबाद के प्रागंण में हुआ। इन खेलों का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल ने किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में गौतम ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में विनोद ने पहला और करन ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पल्लवी ने प्रथम सुमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक स्तर के खेलकूद में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रांशू ने प्रथम, योगेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बैरागपुर विद्यालय के प्रांशू ने प्रथम और असगरपुर विद्यालय के छात्र प्रांशू को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रेखा ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में रेखा ने प्रथम व वैष्णवी ने द्वितीय स्थान पाया।

कबड्डी बालक, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुतहड़ी के बच्चों की टीम प्रथम रही। खो-खो बालक व बालिका वर्ग में भी प्राथमिक विद्यालय सुतहड़ी की टीम प्रथम स्थान पर रही। विजयी छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान मनोज गंगवार, हरिशचंद्र, प्रभात गंगवार, राहुल गंगवार व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed