{"_id":"5a3537844b9db13843adfa118e236126","slug":"pay-bills-old-connection-when-new-valid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने कनेक्शन का बिल चुकाओ, तभी नया मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने कनेक्शन का बिल चुकाओ, तभी नया मान्य
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी रोको अभियान के तहत जिन उपभोक्ताओं ने पुरानी बकाएदारी छिपाकर
विज्ञापन
नया कनेक्शन करा लिया है उन्हें पुराना बिल भुगतान करना होगा। तभी नया
कनेक्शन मान्य होगा। अगर पुराने कनेक्शन की बकाएदारी भुगतान नहीं की तो
कनेक्शन काट दिया जाएगा।
अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में लेखपालों के जरिए कनेक्शन की रसीदें कटवाई गई थीं। बड़े बकाएदारों ने पुराना भुगतान करने से बचने को नया कनेक्शन करा लिया। बिजली विभाग की ओर से लेखपालों के माध्यम से किए गए कनेक्शनों की क्रास जांच शुरू हुई है। इसमें बकाएदारी के बावजूद नया कनेक्शन लिए जाने के कई मामले सामने आए। इनके
कनेक्शन काटने को लेकर विवाद की स्थिति बनने लगी है। एक्सईएन शहरी सुरेश कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने बकाएदारी छिपाकर नया कनेक्शन करा लिया उनका कनेक्शन तभी मान्य होगा जब वह पुरानी बकाएदारी का भुगतान कर देंगे। जो उपभोक्ता पुरानी बकाएदारी का भुगतान नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। नया कनेक्शन भी निरस्त कर दिया जाएगा।
सप्लाई न मिलने से बिलिंग में रोड़ा
लकूला विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई के दौरान बार-बार कटौती होने से आवास विकास क्षेत्र व उपकेंद्र से संबंधित अन्य मोहल्लों की बिलिंग होेना बंद हो गई है। कम बिलिंग होने से राजस्व प्रभावित होना तय है। वर्तमान में सुबह के समय लगातार
आपूर्ति सभी उपकेंद्रों को मिल रही है लेकिन लकूला विद्युत उपकेंद्र से रोजाना सुबह के समय कटौती शुरू कर दी जाती है। इस कारण बिलिंग एजेंसी के कर्मचारी क्षेत्र में जाते हैं लेकिन बिजली न होने के कारण लौट आते हैं। इस मामले से एक्सईएन को अवगत कराया गया है।