{"_id":"5588312fba1b6cb8fff059f359ebad1d","slug":"pavage-building-overlooking-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा निर्माण में अनदेखी पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा निर्माण में अनदेखी पर जाम
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़पुर विकास खंड के गांव धंसुआ में खंड़जा निर्माण में अनदेखी की शिकायत
विज्ञापन
पर सुनवाई न से नाराज गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बेवर रोड पर
करीब दो घंटे जाम लगा होने से आवामवन बंद रहा। तहसीलदार सदर आरपी चौधरी ने
मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
गांव धंसुआ के लोगों ने मंगलवार को गांव में खंड़जा निर्माण की गुणवत्ता में अनदेखी की एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद भी ठेकेदार मानक को ताक पर रख कर निर्माण कराने लगा। इससे नाराज गांव के लोगों ने बुधवार को बेवर- भोलेपुर रोड नलकूप कालोनी के पास सड़क पर जाम लगा दिया। महिला, बच्चे और पुरुष सड़क पर सीढ़ी, ठेली लगाकर खड़े हो गए।
इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गई। इसकी जानकारी पर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से मामले की जानकारी कर मौके पर जाकर खड़ंजे का कार्य देखा। निर्माण घटिया मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि मामले की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी। निर्माण कार्य की जांच होगी। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।