फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patel Jayanti and Indira Gandhi's death anniversary observed

पटेल जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि निकाला मार्च

Sun, 01 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Patel Jayanti and Indira Gandhi's death anniversary observed

फर्रुखाबाद। जिले भर में पटेल जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कहीं बैठकें हुईं तो कहीं पर गोष्ठियां आयोजित की गईं। कांग्रेसियों ने महादेवी प्रतिमा से पटेल पार्क तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद पटेल पार्क में पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


शनिवार को पटेल जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिया गांधी की पुण्यतिथि को लेकर जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी महादेवी प्रतिमा के पास एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने महादेवी प्रतिमा के पास से पैदल मार्च पटेल पार्क तक किया। पटेल पार्क में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा के दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और जिला महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री ने सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री क्षितिज मिश्र, अजय दीक्षित, राकेश सागर, मनोज त्रिवेदी, नावेद अल्वी, विपिन सक्सेना, इमरान, श्यामलाल, संजू अग्निहोत्री, सुशील वर्मा, जानकी शुक्ला, सोनी दीक्षित, साजिल और आशुतोष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed