{"_id":"63cc3790f4eb5d6c3a38b1e5","slug":"passenger-train-engine-failure-farrukhabad-news-knp740029868-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, डेढ़ घंटे के बाद रवाना की गई, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, डेढ़ घंटे के बाद रवाना की गई, यात्री हुए परेशान
Sun, 22 Jan 2023 08:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:06 PM IST
सार
कानपुर-अनवरगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्री परेशान हुए। रेलवे कर्मचारियों ने दूसरा इंजन मंगाकर डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कानपुर-अनवरगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन का नेकपुर के पास अचानक इंजन फेल हो गया। यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल ही चल पड़े। इसके बाद दूसरा इंजन मंगवाकर करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद आ रही 04135 पैसेंजर ट्रेन शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे फतेहगढ़ से चलकर नेकपुर पहुंची ही थी, तभी उसका इंजन फेल हो गया। चालक ने कुछ देर सही करने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। आधा घंटे तक यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
इसके बाद सभी यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल चले गए। एक घंटे बाद फर्रुखाबाद स्टेशन से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे बाद फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। बता दें कि यह ट्रेन सुबह नौ बजे स्टेशन पर पहुंचकर 9.50 बजे कानपुर अनवरगंज के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
लिहाजा इस ट्रेन को करीब पौने दो घंटे बाद कानपुर की ओर रवाना किया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि उस समय कोई दूसरी ट्रेन का समय नहीं था। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हुआ था। कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।