{"_id":"628693b7fc30c6550f03d7c5","slug":"pareshani-jaam-ambulence-farrukhabad-news-knp6977443188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में जाम बन रहा है लोगों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में जाम बन रहा है लोगों की मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सीएचसी गेट पर जाम लगना आम बात हो गई है। गुरुवार को सीएचसी गेट पर जाम लगा तो मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। जाम में फंसे लोगों के पसीने छूट गए। 20-25 मिनट बाद जाम खुला तो लोगों को राहत मिली।
पुल गालिब तिराहे से मुख्य बाजार जाने के लिए नजदीक का एक ही रास्ता है। इस रोड से सीएचसी के अलावा तहसील, पुलिस चौकी, दो स्कूल, मुंसिफ कोर्ट जाया जाता है। यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। इससे जाम तो आम समस्या हो गई है। सड़क भी काफी संकरी है। साथ ही आसपास काफी अतिक्रमण है। इससे अक्सर यहां लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। मरीजों को अस्पताल लाते व ले जाते समय एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। गंभीर मरीजों को इससे और खतरा बढ़ जाता है।
गुरुवार को सीएचसी गेट के सामने जाम लग गया। इसके बाद तो यहां पैदल निकलना मुश्किल हो गया। 20-25 मिनट तक जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए निकले। अस्पताल से मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। कुछ देर बाद जाम खुला तब एंबुलेंस निकल सकी। यहां फुटपाथ पर बाइक और साइकिलें बेतरतीब खड़े होने से पैदल निकलना भी मुश्किल है। लोगों का कहना है कि यहां से कुछ सरकारी दफ्तर दूसरी जगह शिफ्ट किए जाएं, तभी जाम से निजात मिल सकेगी।