फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Parents ran to the hospital, leaving bodies

अस्पताल में शव छोड़ कर भागे परिजन

Wed, 21 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 21 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Parents ran to the hospital, leaving bodies

फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मंगलवार की रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मृतका के परिजनों से बकाया फीस मांगी तो ससुराल और मायके वाले शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव भरतपुर निवासी संध्या (25) पत्नी दिनेश कुमार नौ अक्तूबर को संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। पति ने उसे आवास विकास कालोनी के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान अस्पताल प्रशासन का करीब 30 हजार रुपये हो गया। अस्पताल प्रशासन मरीज के परिजनों से इलाज के रुपये जमा कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पर मायके और ससुराल वाले अस्पताल से खिसक लिए। बुधवार की सुबह जब अस्पताल प्रशासन को पता चला कि परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं है तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी रामजीवन यादव शव का पंचनामा भरने के लिए पहुंचे। यहां पर किसी के न होने पर दरोगा ने अस्पताल के डाक्टर से शव का अंतिम संस्कार किए जाने के लिए ढाई हजार रुपये की मांग की। इस पर डाक्टर ने परिजनों का इंतजार करने की बात की। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट के न होने के कारण शव का पंचनामा शाम तक नहीं भरा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed