फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Papaya seeds in black pepper, starch adulteration in barfi

काली मिर्च में पपीता के बीज, बर्फी में स्टार्च की मिलावट

Tue, 27 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Papaya seeds in black pepper, starch adulteration in barfi
फर्रुखाबाद। फूड सेफ्टी वैन से सोमवार को दुकानों से नमूने लेकर जांच की गई। काली मिर्च में पपीता के बीज व बर्फी में स्टार्च की मिलावट पाये जाने से नमूने फेल हो गए। उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की फूड सेफ्टी वैन से फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव याकूतगंज व कमालगंज के रेलवे रोड स्थित 38 दुकानों से खाद्य पदार्थों के 57 नमूने लिए गए। खाद्य विश्लेषक आशीष कुमार वर्मा व गुलाब सिंह ने वैन की लैब में स्थानीय लोगों के सामने नमूनों की जांच की। इस दौरान उर्द की दाल में रंग, काली मिर्च में पपीता के बीज, बर्फी में स्टार्च की मिलावट पाए जाने से 8 नमूने फेल हो गए। याकूतगंज के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करने के संबंध में जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि नमूने फेल होने से दुकानदारों को चेतावनी देने के साथ उन खाद्य पदार्थों की बिक्री रोक दी गई है।
विज्ञापन

साबूदाना व सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र रावत व अरुण मिश्रा ने दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने फतेहगढ़ के बेवर रोड स्थित ऋषभ गुप्ता की दुकान से साबूदाना व शहर के ठंडी सड़क भोपतपट्टी स्थित अतुल शर्मा के शापिंग स्टोर से पैक्ड सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed