फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pantun stranded by the rising water level bridge, 10-hour traffic

जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल धंसा, 10 घंटे आवागमन ठप

Fri, 03 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pantun stranded by the rising water level bridge, 10-hour traffic
गंगा का जलस्तर बढ़ने से धंसा ढाईघाट पर बना पैंटून पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा का जलस्तर बढ़ने से ढाईघाट की दूसरी धार पर बना पैंटून पुल धंस गया। इसके चलते आवागमन 10 घंटे बंद रहा। दोपहर दो बजे आवागमन शुरू हो सका। ढाईघाट पर लगे मेला श्री रामनगरिया के चलते गंगा नदी की दूसरी धार पर बने पैंटून पुल पर रोजाना हजारों की भीड़ की आवाजाही रहती है। कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे पुल धंस गया। इसके चलते आवागमन ठप हो गया। मेट नईम ने इसकी जानकारी पीडब्लूडी विभाग को दी। सुबह करीब 8 बजे पीडब्लूडी विभाग के अफसरों ने करीब 12 मजदूरों को भेजकर पुल ठीक कराना शुरू करवाया। दोपहर करीब 2 बजे पुल ठीक कर आवागमन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


मेट ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से तड़के पुल धंस गया था, जिसे ठीक करवा दिया गया है। पुल पर मिट्टी और बालू भरी बोरियां डलवाई गई हैं। इस पुल से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जिले के लोगों का आवागमन होता है। मेले के कारण इन दिनों भीड़ उमड़ने के बावजूद अफसरों ने पुल की जर्जर हालत को ठीक कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। यही वजह है कि जल स्तर बढ़ते ही यह जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed