फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pantoon bridge will be built at Kolaghat from tomorrow

कोलाघाट पर कल से बनाया जाएगा पैंटून पुल

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Pantoon bridge will be built at Kolaghat from tomorrow
शमसाबाद। स्थायी पुल टूटने के बाद प्रशासन रामगंगा नदी पर कोलाघाट में पैंटून पुल बनाने जा रहा है। दो दिसंबर से पैंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल करीब 120 फीट लंबा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जरियनपुर के पास कोलाघाट पर बना पुल सोमवार तड़के टूट गया था। एक पिलर धंसने से पुल का साठ मीटर हिस्सा गिर गया है। पुल टूटने से शमशाबाद क्षेत्र का शाहजांपुर से सीधा संपर्क टूट गया है। लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए पैंटून पुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के जेई ज्ञानेंद्र टीम ने टीम के साथ पैंटूल पुल बनाने के लिए रामगंगा के गेज की नाप की। उन्होंने बताया कि 120 मीटर का पैंटून पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंटून पुल से हल्के वाहन निकलते रहेंगे। पुल बनने से लोगों को लंबी दूरी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। पैंटून पुल निर्माण का काम दो दिसंबर से शुुरू करा दिया जाएगा। उधर पुल टूटने से मंगलवार को भी शमसाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को फर्रुखाबाद पांचाल घाट से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed