{"_id":"61f6cb3e6815b565de1aeb62","slug":"pantoon-bridge-finally-started-traffic-started-farrukhabad-news-knp677977772","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर चालू हो गया पैंटून पुल, आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर चालू हो गया पैंटून पुल, आवागमन शुरू
विज्ञापन
गांव महमदगंज मड़ैयान घाट पर बने पैंटून पुल से गुजरते बाइक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। गंगा नदी पर बनाया गया महमदगंज मड़ैयन घाट पैंटून पुल आखिरकार रविवार को चालू हो गया। पहले इसमें 11 जोड़ी पैटून लगे थे। जलस्तर बढ़ने और कटान के बाद 13 जोड़ी पैंटून लगने पर पुल चालू हो सका है। पुल पर आवागमन शुरू होने से लोग खुश हैं।
कस्बे से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी पर हर वर्ष अक्तूबर में पैंटून का पुल बनाया जाता है। जलस्तर में वृद्धि और कटान से इस बार पुल तैयार नहीं हो पाया। पहले 10 और फिर 11 जोड़ी पैंटून बांधकर पुल तैयार किया गया था, लेकिन दोनों बार पानी बढ़ने से मामला बिगड़ गया। रविवार को 13 जोड़ी पैंटून बांधने के बाद पुल आवागमन के लिए चालू कर दिया गया। इससे गंगापार क्षेत्र के राजेपुर ब्लाक और हरदोई जिले के लिए आवागमन शुरू हो गया है।
गंगापार के कई गांव के ग्रामीण खोया, देसी घी, अनाज व अन्य कृषि उपज बेचने कस्बे के बाजार में आते हैं। इसके साथ ही हरदोई जिले के लिए सीधे आवागमन शुरू हो गया है। कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र की ओर से आने-जाने वाले लोग भी उधरनपुर-रजीपुर मार्ग होते हुए इसी पुल से आते-जाते हैं। इस पुल से करीब 45 किलोमीटर दूरी कम पड़ती है। थाना पुलिस को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
गंगापार इलाके के परमनगर, खुटिया, सरह, जगदीशपुर, तेरा अकबरपुर, कुंअरपुरा, सबासी, कड़हर आदि कई गांवों में थाना पुलिस इस पुल से जा सकेगी। अभी तक थाना पुलिस को फर्रुखाबाद से पांचाल घाट होते हुए जाना पड़ता था। श्रृंगीरामपुर तीर्थस्थल आने वाले श्रद्धालुओं को भी पुल से सुविधा मिलेगी।
गंगापार के खुटिया व हरदोई के बारामऊ के ग्रामीणों ने बताया कि कमालगंज आने के लिए पैंटून पुल से करीब 80 मीटर आगे बाढ़ का पानी भरा है। पानी तीन से चार फीट गहरा है। कुछ लोग पैदल निकल जाते हैं, जबकि कुछ लोग नाव के सहारे जाते हैं। नाव चलाने वाले अवैध वसूली करते हैं। साइकिल और बाइक सवार लोगों से वसूली की जाती है। इस पर अंकुश लगाया जाए।