{"_id":"60afd81b8ebc3efa077518c9","slug":"pani-ki-killat-farrukhabad-news-knp630750817","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे टैंकर, पानी को तरस रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे टैंकर, पानी को तरस रही जनता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में आपूर्ति बंद होने के बावजूद 12 मोहल्लों में टैंकरों से पानी नहीं भेजा जा रहा है। सुबह से शाम तक पानी की खातिर लोगों की हैंडपंपों पर लाइनें लगी रहती हैं। नगर पालिका के टैंकर कागजों में जनता के लिए रवाना हो रहे हैं।
शहर के मोहल्ला ढुइयां में दो दिन से पाइपलाइन मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते रकाबगंज, नौलक्खा, सूफी खां, चीनीग्रान, बाग रुस्तम, खैराती खां, गुदड़ी जानवरान, खड़ियाई, नाला मछरट्टा रोड, कटरा बू अली समेत 12 मोहल्लों की पानी सप्लाई बंद है। ईओ के आदेश के बावजूद मोहल्लों में टैंकरों से पानी नहीं भेजा जा रहा है। इससे लोग खासे परेशान हैं। बच्चे और महिलाएं हैंडपंपों पर दिन भर लाइनें लगाए रहती हैं। इससे लोगों में गुस्सा पनप रहा है।
नौलक्खा के अज्जू ने बताया कि मोहल्ले में एक भी दिन टैंकर नहीं आया। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद करने से पहले जनता को जानकारी देनी चाहिए थी। गर्मी में सब परेशान हैं।
विज्ञापन
रकाबगंज के आरिफ ने बताया कि मोहल्ले के हैंडपंप भी सही नहीं हैं। जो सही हैं, उन पर लंबी कतारें रहती हैं। लोग पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी भर लेते हैं। मगर बिजली महंगी होने की वजह से लोग अपनी मोटर भी कम चलाते हैं।
ढुइयां के सुखराम ने बताया कि पतली गलियों में हैंडपंप नहीं हैं। मुख्यमार्ग के दो हैंडपंप खराब हैं। सुबह चार बजे से ही लोग पानी भरने लगते हैं। गर्मी में सब परेशान हैं।
सूफी खां के साजिद कहते हैं कि एक भी टैंकर नगर पालिका ने नहीं पहुंचाया। टैंकरों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। कागजों में ही काम चल रहा है। जनता की किसी को फिक्र नहीं है।
‘छोटे-बड़े सरकार पर नगर पालिका का नलकूप लगा है। उसकी सीधी आपूर्ति चालू की गई है। उससे कई मोहल्लों में पानी पहुंच रहा है। अन्य मोहल्लों में यदि टैंकर नहीं पहुंचा, तो वह भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।