फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pani ki killat

पाइपलाइन फटी, 200 घरों में जलापूर्ति ठप

Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
pani ki killat
फर्रुखाबाद। शहर के कादरीगेट चौराहे पर पानी की पाइपलाइन फटने से 200 घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। लाखों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। नगर पालिका ने मरम्मत कराने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन

कादरीगेट पर बने यात्री शेड के सामने शुक्रवार सुबह पाइपलाइन से पानी की तेज धार फूट गई। इससे लाखों लीटर पानी नालियों में बहने लगा। नगर पालिका ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। शाम को जैसे ही जलापूर्ति के लिए पानी छोड़ा गया तो पानी नालियों में बहता रहा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सभासद ने समस्या से ईओ को अवगत करा दिया है। लालगेट जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि नेचुरल गैस की ड्रिल मशीन से यहां पाइप फटा है। यह मिनी नलकूप की पाइपलाइन है। संबंधित कार्रदाई संस्था को जानकारी दी गई है। उसने शनिवार को मरम्मत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed