{"_id":"6150c24f8ebc3eb5c857596e","slug":"panchayat-home-incompleted-minister-inagurated-farrukhabad-news-knp654667060","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकार्पण के डेढ़ माह बाद भी पंचायतघर का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकार्पण के डेढ़ माह बाद भी पंचायतघर का निर्माण अधूरा
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुबेरपुर कुड़रा में लोकार्पण के डेढ़ माह बाद भी पंचायतघर का निर्माण नहीं हो सका है। अधिकारियों ने वाहवाही लूटने के लिए प्रभारी मंत्री से लोकार्पण करवा दिया था। खास बात तो यह है कि अधूरे पंचायतघर का निर्माण भी बंद है।
कुबेरपुर कुड़रा में 14 लाख 57 हजार रुपये की लागत से पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा कराए बिना पूर्व प्रधान वीरपाल ने दीवार पर अपना और सचिव जयराम लाल का नाम लिखवा दिया। अंदर का काम अधूरा है। अधिकारियों ने भवन के अंदर की स्थिति नहीं देखी और रंगी-पुती दीवारें देखकर 13 अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से लोकार्पण करा दिया। लोकार्पण पत्थर पर प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ एम.अरून्मोली, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, बीडीओ गगनदीप सिंह, एडीओ अजीत पाठक, सचिव जयराम लाल व ग्राम प्रधान छोटेलाल के नाम लिखे हैं।
लोकार्पण के डेढ़ माह बाद भी पंचायतघर अधूरा पड़ा है। शौचालय की फर्श, सीट व दरवाजे नहीं लगाए गए हैं। पाइप लाइन भी अधूरी पड़ी है। बिजली फिटिंग भी नहीं हुई। इस संबंध में पंचायत सचिव बृजनंदन लाल ने बताया कि उनकी तैनाती छह सितंबर को हुई है। अभी चार्ज भी नहीं मिला है। बीडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि पंचायतघर का वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। अधूरे कार्य को तत्काल पूर्ण कराया जाएगा। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।