फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   panchayat ghar

पंचायतघर का निर्माण बंद, ईंट की गुणवत्ता भी खराब

Sat, 03 Jul 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
panchayat ghar
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवनों का निर्माण पूरा न होने, गुणवत्ता खराब मिलने व सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। स्कूल में ताला लगा होने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत समैचीपुर अठरुइया में सीडीओ एम.अरून्मोली को निरीक्षण में पंचायत भवन का निर्माण बंद मिला। नींव भरी थी, जबकि ईंट की गुणवत्ता खराब मिली। उन्होंने एक माह में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय का निर्माण तालाब किनारे कराए जाने के साथ स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित न होने से ताला लगा मिला। इस पर नाराजगी जताई। अचरा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण थाने के अंदर कराया गया।
विज्ञापन

टाइल्स टूटे व बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। वहीं भूमि उपलब्ध न होने से पंचायतघर का निर्माण शुरू भी नहीं हो सका। साहबगंज गोशाला के निरीक्षण के दौरान तालाब में भरा पानी गंदा था। उन्होंने गोशाला की भूमि का समतलीकरण कराने व तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बिछौली में ताला लगा होने पर बीएसए को अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को लोहिया अस्पताल सहित 18 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। इसमें 2500 लक्ष्य के सापेक्ष 2409 लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 96 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed