{"_id":"60a949b88ebc3efad14b9b8b","slug":"panchayat-farrukhabad-news-knp6298691101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में सरकार चलाने को प्रधान 25 को लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में सरकार चलाने को प्रधान 25 को लेंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गांवों में सरकार चलाने के लिए प्रधान 25 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक कर गांवों के विकास की रूपरेखा तैयार होगी। शपथ ग्रहण के लिए शासन से अपर मुख्य सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर 24 मई को अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्य नहीं होंगे, वह प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे।
पंचायत चुनाव में जनपद में तीन मई को परिणाम घोषित हो गए थे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रधान अभी शपथ नहीं ले सके थे। शनिवार को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर कहा कि 24 मई को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिसूचना जारी होगी। 25 से 26 मई तक ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतवार शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
शपथ ग्रहण पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या ग्राम पंचायत के कामन सर्विस सेंटर पर कराई जाएगी। इसकी 27 मई को पंचायती राज निदेशक को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उन्होंने आदेश में यह भी कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कुल सृजित पद के दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं होंगे, वह ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। जो प्रधान या सदस्य शपथ लेने या हस्ताक्षर करने से मना करेंगे, उसका पद तत्काल प्रभाव से रिक्त समझा जाएगा। 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक की जाएगी। इसमें कोविड नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।