{"_id":"f13b5e06b6e6d400d56d08f59e30c82f","slug":"panchayat-elections-will-rigged-sp-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में धांधली कराएगी सपा-सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में धांधली कराएगी सपा-सांसद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी। विभिन्न पदों पर
विज्ञापन
पार्टी समर्थिक उम्मीदवार उतारे जाएंगे। सपा सरकार पंचायत चुनाव में धांधली
करा सकती है, फिर भी पार्टी कार्यकर्ता धांधली रोकने को तैयार रहेंगे। यह
बात भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कही। वह अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत
कर रहे थे।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कानपुर-बांद्रा ट्रेन का स्टापेज फतेहगढ़ में करने की कोशिश है। रेल मंत्री के समक्ष कासगंज-अलीगढ़ के लिए नई रेल लाइन डालने का प्रस्ताव रखा है। कानपुर से फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद से आगरा और फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाए जाने की भी मांग की गई है। आनंद विहार ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलवाने की बात चल रही है।
सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है। मिट्टी की टेस्टिंग कागजों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि हर तीन साल में मृदा परीक्षण होना अनिवार्य है। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भू माफियाओं का साथ न दें। इस दौरान अमर सिंह खटिक, दिलीप भारद्वाज, संजीव गुप्ता मौजूद रहे।