फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat elections: 17646 candidates' fate decided today

11.77 लाख मतदाता आज चुनेंगे 588 प्रधान व 30 जिपं सदस्य

Wed, 28 Apr 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 17646 candidates' fate decided today
पंचायत चुनाव: 17646 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण का मतदान गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। जिले के 11 लाख 77 हजार 904 मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाता 588 ग्राम पंचायतों में प्रधान, 30 जिला पंचायत सदस्य और 702 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 7316 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे।
प्रधान, जिपं सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर 10330 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 17646 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरी ओर, मतदान के एक दिन पहले बुधवार रात तक प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर दस्तक देकर उन्हें मनाने में जुटे रहे। पोलिंग पार्टियों ने बुधवार की शाम को ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की घड़ी आ गई है। गुरुवार को मतदाता मुहर लगाकर प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद कर देंगे। जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 510 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले की 594 ग्राम पंचायतों में से छह में मतदान नहीं होगा। एक ग्राम पंचायत में प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अन्य ग्राम पंचायतों में एक-एक प्रत्याशी की मौत होने से मतदान स्थगित कर दिया गया। करीब 60 प्रत्याशी चुनावी रण से बाहर हो गए। अब 588 प्रधान पदों के लिए 5920 प्रत्याशियों के भाग्य मतदाता मुहर लगाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 722 पदों में 20 का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इससे 702 पदों पर करीब 3900 प्रत्याशी चुनावी रण में ताल ठोंक रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला भी मतदाता मुहर लगाकर करेंगे। फिलहाल प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला दो मई को मतगणना के बाद होगा।

908 मतदान केंद्रों पर आज पड़ेंगे वोट
जिले के सात ब्लाकों की 594 ग्राम पंचायतों में कुल 908 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1964 बूथ हैं। सभी बूथों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का मतदान स्थगित हुआ है। उन मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed