फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat Election 2021: 12 rebel officials expelled from BJP, District president took action

Panchayat Election 2021: बगावत करने वाले 12 पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित, जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई

Fri, 23 Apr 2021 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Apr 2021 07:13 PM IST
सार

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने 12 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं।

विज्ञापन
Panchayat Election 2021: 12 rebel officials expelled from BJP, District president took action
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media

विस्तार

फर्रुखाबाद जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने 12 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं। टिकट न मिलने से नाराज कुछ पदाधिकारी या तो खुद चुनाव मैदान में हैं या फिर रिश्तेदारों को उतारकर ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने व लड़ाने वाले पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित किया गया है। 
विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई
पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मंडल उपाध्यक्ष रामतीर्थ कुशवाहा, मंडल मंत्री अनिल राजपूत, बूथ अध्यक्ष अवनीश शाक्य व सक्रिय सदस्य अजीत राजपूत की पार्टी से छुट्टी कर दी गई। वहीं मां मुन्नी देवी को चुनाव लड़ाने वाले मंडल उपाध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, मामी मृदुला को चुनाव लड़ाने वाले युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, मां पूनम को चुनाव लड़ाने वाले मंडल मंत्री अभिषेक सोमवंशी, पत्नी नीतू को चुनाव लड़ाने वाले मंडल मंत्री अनुज राजपूत, पत्नी राजवती को चुनाव लड़ाने वाले मंडल मंत्री रहवारी लाल, पत्नी मीना को चुनाव लड़ाने वाले सक्रिय सदस्य संतोष दिवाकर व पत्नी सुखशांति को चुनाव लड़ाने वाले सालिगराम शाक्य को अनुशासनहीनता में पार्टी से निकाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed