{"_id":"c401ba9121eba1103505c67352613f35","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के 318 और सदस्य के लिए 44 ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के 318 और सदस्य के लिए 44 ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। प्रधान और सदस्य पद की चुनाव प्रक्रिया में नामांकन दाखिल करने के पहले दिन प्रधान पद के 318 और सदस्य पद के लिए 44 ने नामांकन दाखिल किए। विकास खंड की 12 न्याय पंचायतों की 87 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद और 1095 सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन प्रधान पद के आरक्षित पदों के लिए 274 और 44 अनारक्षित दावेदारों ने और सदस्य पद के आरक्षित पदों के लिए 35 व 9 अनारक्षित दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 व 19 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 20 को नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे दावेदारों को चिह्न आवंटित किए जाएंगे। विकास खंड की 87 ग्राम पंचायतों के लिए 1095 सदस्य पदों के लिए पहले दिन मात्र 44 के नामांकन दाखिल करने से कई ग्राम पंचायतों में सदस्य पदों के रिक्त रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन