{"_id":"fcc62fd7ac8ca570ae38c634f35fab09","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जारी की अधिसूचना, आरओ और एआरओ नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जारी की अधिसूचना, आरओ और एआरओ नामित
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव को अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी गई है। प्रथम चरण में कायमगंज व नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों का चुनाव चार चरणों में होगा। प्रथम चरण मेें कायमगंज व नवाबगंज ब्लाक में चुनाव होगा। दूसरे चरण में बढ़पुर व कमालगंज, तीसरे चरण में शमसाबाद, राजेपुर और चतुर्थ चरण में मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में चुनाव होगा। जिलाधिकारी ने सातों ब्लाकों में आरओ और 101 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
कायमगंज ब्लाक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर हरिशंकर व नवाबगंज ब्लाक के लिए एक्सईएन सिंचाई मोरमुकुट को निर्वाचन अधिकारी बनाया है। शमसाबाद में भूमि सुधार विभाग के परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह, , राजेपुर ब्लाक के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर प्रद्युम्न कुमार, बढ़पुर ब्लाक के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी सुशील कुमार उत्तम, कमालगंज ब्लाक के लिए अधिशासी अभियंता जलनिगम पंकज यादव तथा मोहम्मदाबाद ब्लाक के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड विपिन कुमार को आरओ नामित किया गया है।
विज्ञापन