फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   panchayat chunav

अपनों से ही लड़ते रहे सपा नेता

Tue, 03 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav

फर्रुखाबाद। सपा ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में समर्थन से इनकार कर दिया था। वर्चस्व की जंग में नेताओं ने अपने अपने चेहरे मैदान में उतारे थे। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सपा नेता अपनों से ही लड़ते रहे।

विज्ञापन


नवाबगंज के वार्ड एक से डा. सुरभि कटियार चुनाव जीती हैं। इनके पक्ष में सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव के बेटे सचिन ने प्रचार किया था। इस सीट से चुनाव हारीं अनुराधा को सपा नेता जितेंद्र यादव को समर्थन था। वार्ड दो से ज्ञानदेवी कठेरिया चुनाव जीतीं।
विज्ञापन


इन्हें अलीगंज विधायक रामेश्वर यादव और इनके बेटे सुबोध का समर्थन हासिल था। यहां से कायमगंज विधायक अजीत के बेटे नवजीत चुनाव हार गए। वार्ड तीन से विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी चुनाव जीतीं। यहां से शकुंतला देवी चुनाव चुनाव हारीं। यह नवाबगंज से ब्लाक प्रमुख की पत्नी हैैं। इन्हें सुबोध यादव का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज में कंपिल चेयरमैन उदयपाल यादव की पत्नी गीता देवी ने जीत हासिल की। उदयपाल सपा नेता हैं। इसी सीट से सपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के बेटे सुधीर चुनाव हार गए। वार्ड तीन से कृष्ण पाल सिंह यादव चुनाव जीते हैं। यह भी सपा नेता हैं।


इसी सीट से रामप्रकाश यादव कल्लू चुनाव हार गए। कल्लू यादव को सुबोध यादव का समर्थन था। चार नंबर वार्ड से अलीगंज विधायक के बेटे सुबोध यादव चुनाव हार गए। इस सीट को नीलेश यादव ने फतह किया। यह उदयपाल यादव के भाई हैं। कमालगंज के वार्ड 6 से उमेश यादव चुनाव जीत गए। उमेश के लिए रामेश्वर सिंह यादव और सुबोध यादव ने वोट मांगे थे। यहां से सपा नेता सलाउद्दीन चुनाव हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed