{"_id":"6abbc0d5e8565b322cdf86fd34c8f8ae","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में उपद्रवियों की बूथ कैप्चरिंग की कोशिशें नाकाम रहीं। पचरौली महादेवपुर में पुलिस पर पथराव हुआ। डीएम और एसपी के अलावा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ जायजा लेते रहे। तीसरे चरण में 61.66 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
तीसरे चरण में शनिवार को कायमगंज विकास खंड में मतदान कराया गया। यहां जिला पंचायत की पांच सीटों के लिए 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत की 107 सीटों के लिए 503 उम्मीदवार उतरे हैं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की दबंगई से उपद्रवी कोई बड़ी वारदात नहीं कर पाए। खेतलपुर सौरिया, बिल्सड़ और समाउद्दीनपुर में प्रेक्षक हीरालाल ने नाबालिगों को मतदान करते पकड़ लिया। इन्हें मुर्गा बनाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कमरुद्दीनपुर में सत्यपाल ने अपना वोट पड़ जाने की शिकायत की। ब्राहिमपुर जागीर में बूथ कैप्चरिंग की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। दोपहर बाद यहां उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की सतर्कता से बूथ लुटने से बच गया।
विज्ञापन
हमीरपुर खास में दो उम्मीदवारों के समर्थक भिड़ गए। यहां पुलिस को लाठियां भांजनी पडीं। पचरौली महादेवपुर में गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कमरुद्ीनपुर में सपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के बूथ पर होने की सूचना पर कप्तान मौके पर पहुंचे। इस पर जिला अध्यक्ष यहां से चले गए। उम्मीदवार खुशनवाज खां ने इसी बूथ पर कोतवाल रूम सिंह से अभद्रता करने की शिकायत की। कायमगंज में कुल 61.66 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
दूसरे चरण में राजेपुर विकास खंड के गूजरपुर पमारान के दोनों बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान हुआ। यहां 51.74 फीसदी मतदान हुआ।