फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat assistants protested against the survey

Farrukhabad News: सर्वे के विरोध में पंचायत सहायकों ने दिया प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants protested against the survey
फर्रुखाबाद। एग्रीस्टेक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य करने में पंचायत सहायकों ने असमर्थता जताते हुए वृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। डीपीआरओ ने कहा सरकारी काम तो करना ही होगा।
विज्ञापन

पंचायत सहायक यूनियन के जिलाध्यक्ष विश्वस्त सिंह, हेमंत कुमार, अभिषेक आदि पंचायत सहायकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां क्रॉप सर्वे का विरोध कर प्रदर्शन किया। चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर क्रॉप सर्वे से मुक्ति दिलाने की मांग की। कहा कि उन लोगों के पास मोबाइल आदि उपकरण नहीं हैं। सचिवालय में एकमात्र कर्मचारी होने से विभागीय कार्य भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि अत्यंत न्यूनतम है। इससे वह लोग क्रॉप सर्वे करने में असमर्थ हैं। उन्होंने क्रॉप सर्वे के लिए मोबाइल देने, संबंधित विभाग से प्रोत्साहन राशि दिलाने, काम का श्रेय पंचायत सहायकों को देने व आपदा में मृत्यु होने पर 10 लाख का मुआवजा दिलाने के साथ परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ राजेश चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश पर सरकारी काम तो करना ही होगा। यदि काम नहीं करना है तो पंचायत सहायक लिखकर दें। बाद में जिलाधिकारी ने पांच पंचायत सहायकों को बुलाकर उन्हें समझाया। प्रदर्शन में दीपाली गंगवार, ज्ञानेंद्र सिंह, मोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।

डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सहायकों को समझा दिया गया है। इससे वह क्रॉप सर्वे करेंगे। शासन के आदेश पर भी काम न करने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed