{"_id":"57a77f9b4f1c1bc3762bc72d","slug":"panchami-drew-crowds-at-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नागपंचमी पर सांप दिखाता सपेरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नाग पंचमी का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपेरों ने घर-घर जाकर सांप दिखाए। ग्राम मौधा में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें भोगांव के राजकुमार गिहार ने हैदरपुर के संजय सिंह को हराकर इनाम जीता।
विज्ञापन
रविवार को नाग पंचमी के अवसर पर सुबह से ही सपेरे घर-घर जाकर सांपों को दिखाने लगे। लोगों ने सांपों को दूध पिलाया और सपेरों को दक्षिणा दी। सपेरों ने भी घर-घर और दुकान-दुकान जाकर सांप दिखाकर खूब कमाई की।
विज्ञापन
नागपंचमी के अवसर पर शहर के पांडेश्वरनाथ मंदिर में भीड़ रही। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव सकवाई में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में नागेंद्र सिंह अरसानी, बबलू गिहार और अनिल गिहार के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन
दंगल में रखे सेला को राजकुमार गिहार भोगांव ने संजय सिंह हैदरपुर को हराकर उठा ले गया। सेला में एक हजार रुपया और एक बाल्टी ईनाम रखा गया था। दंगल कमेटी के अध्यक्ष अजय पाल सिंह, प्रधान पति सतीश वर्मा, सीपू राठौर आदि मौजूद रहे।