फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pakistan is the biggest problem for India in farrukhabad

भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या है पाकिस्तान

Tue, 04 Dec 2018 11:23 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 04 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan is the biggest problem for India in farrukhabad
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने संकिसा स्थित होटल रायल रेजीडेंसी में पत्रकारों से कहा, भारत में सभी धर्मों को सम्मान मिलता है। पर अन्य देशों में ऐसा नहीं है। कश्मीर और तिब्बत की समस्या में अंतर है। तिब्बत एक देश है। कश्मीर एक राज्य है। भारत के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ी समस्या है। पर न भारत पाकिस्तान को खत्म करा सकता है और न ही पाकिस्तान भारत को। भारत नदियों का देश है। यह पड़ोसियों को पानी देता है।
विज्ञापन


दलाईलामा ने कहा कि उनके जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा भारत में बीता है। मैं शारीरिक रूप से भारतीय नहीं हूं। पर मेरा दिमाग भारतीय है। मैं भारतीय सभ्यता व संस्कृति को अच्छी तरह से जानता और समझता हूं। भारतीयों को अपनी सभ्यता और शिक्षा को भूलना नहीं चाहिए। आधुनिक शिक्षा को भारत में अंग्रेज लाए। भारत में विभिन्न भाषाएं व विभिन्न धर्म हैं पर यहां सभी धर्मों को सम्मान मिलता है। अन्य देशों में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


कश्मीर, तिब्बत समस्या में अंतर के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों समस्याओं में अंतर है। कश्मीर एक राज्य है और तिब्बत एक देश है। इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर उठाने को लेकर उनकी पंडित नेहरू से बात हुई थी। पर यह मुद्दा वहां नहीं उठ सका। संयुक्त राष्ट्र संघ इस मुद्दे को हल भी नहीं कर सकता है। कश्मीर व तिब्बत मुद्दा बातचीत से ही हल हो सकता है। उन्होंने पंडित नेहरू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ही भारत में उन्हें रखा और किसी के विरोध की परवाह नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोकलाम में चीन की हरकत के सवाल पर कहा कि चीन हर जगह विस्तार चाहता है। यह ठीक नहीं है। चीन के बिना भारत नहीं रह सकता है और भारत के बिना चीन। धर्म निरपेक्षता के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों का देश है। अन्य देशों में शिया, सुन्नी में ही विवाद होता रहता है। यहां शिया, सुन्नी में मिलकर रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed