{"_id":"efccefd6ba109c0043d100adecae5559","slug":"pak-tour-will-respond-if-the-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक दौरे के बाद खतरा हुआ तो देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक दौरे के बाद खतरा हुआ तो देंगे जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश में संभावनाएं बहुत हैं और हम फर्रुखाबाद में टेक्साइल पार्क बनाना चाहते हैं। दुर्भाग्य यह है कि प्रदेश में हर काम बहुत धीरे से होता है। प्रधानमंत्री के पाकिस्तान दौरे पर उन्होंने कहा कि हम पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं। इसके बाद देश की सुरक्षा पर आंच आई तो हम जवाब देना भी जानते हैं।
विज्ञापन
सीपी विद्या निकेतन में पत्रकारों से कहा कि फर्रुखाबाद में टेक्सटाइल पार्क के लिए मुख्यमंत्री से दो तीन बार बात कर चुके हैं। पार्क स्वीकृति की दिशा में भी है। उत्तर प्रदेश में हर काम धीरे से होता है। टेक्सटाइल पार्क के लिए हमें 40 करोड़ देना है। जमीन प्रदेश सरकार को उपलब्ध करानी है। इस काम की गति और प्रक्रिया प्रदेश सरकार प्राथमिकता से तय करे। बरेली में एक पार्क स्वीकृत किया जा चुका है। शाहजहांपुर और सीतापुर में दरी उद्योग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पार्क लगाने के लिए गंगा प्रदूषण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। इससे नमामि गंगे कार्यक्रम भी प्रभावित न हो। प्रधानमंत्री के पाकिस्तान दौरे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दूरदर्शिता से काम कर रहे हैं। हम पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं। उनकी इस पहल का पूरा विश्व सराहना कर रहा है। वह देश के बाहर जहां भी गए, पहचान बनाकर आए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि यदि इसके बाद सुरक्षा पर खतरा हुआ तो हम जवाब देना भी जानते हैं। इस दौरान डा. मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सत्य प्रकाश अग्रवाल, योगेश तिवारी, प्रांशु दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।