फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Oxygen plant lying closed in CHC

Farrukhabad News: सीएचसी में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 11 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant lying closed in CHC
फोटो -02,सीएचसी में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट ,संवाद
मोहम्मदाबाद। लापरवाह प्रबंधन के चलते सीएचसी में लाखों के संसाधन निष्प्रयोज्य हैं। अतिरिक्त वार्ड में मरीज भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं हैं। ऑक्सीजन प्लांट भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन




मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ न होने से संसाधन निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं। करीब 50 लाख रुपये की लागत से तीन वर्ष पूर्व लगा ऑक्सीजन प्लांट बंद है। क्षमता के मुताबिक जनरेटर न होने से यह प्लांट चलने में भी असमर्थ है। सीएचसी में एक्सरे मशीन होने के बावजूद कक्ष में ताला लटक रहा है। एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती न किए जाने से मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां बेहतर जांच के लिए करीब 50 लाख रुपये से बनाई गई ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार होने के बावजूद संचालित नहीं की गई। इसके लिए लाखों रुपये से खरीदी गईं जांच मशीनें पुरानी लैब में ही लगा दी गईं। सीएचसी की 20 बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 20 लाख रुपये से अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो वर्ष बीतने के बावजूद इस वार्ड में मरीज भर्ती करना तो दूर की बात, बेड तक नहीं डाले गए। इस अतिरिक्त वार्ड को विभागीय बैठक में हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

सीएचसी में प्रभारी सहित तीन डॉक्टरों की तैनाती है। ओपीडी में अक्सर डॉक्टर गायब रहने से फार्मासिस्ट ही मरीज देखकर दवाई भी देता है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन न होने से एक्सरे सेवा करीब एक वर्ष से बंद है। ऑक्सीजन प्लांट के मामले की वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है।



सीएचसी के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर ने बताया कि वह जिलाधिकारी की बैठक में जा रहे हैं। इससे अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed