फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   oxcjan cylender ko leker maarpeet

ऑक्सीजन सिलिंडर लेने को भिड़ंत, पुलिस पहुंची

Fri, 23 Apr 2021 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
oxcjan cylender ko leker maarpeet
लालगेट पर आक्सीजन सिलिंडर लेने को विवाद होने के बाद पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सांस संबंधी समस्याओं के बढ़ने से इस समय ऑक्सीजन की मारामारी चल रही है। लालगेट स्थित ऑक्सीजन एजेंसी पर ड्रग इंस्पेक्टर ने खड़े होकर सिलिंडर बंटवाने शुरू किए तो लोगों में भिड़ंत हो गई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइन लगवाकर 50 सिलिंडर वितरित करवाए।
विज्ञापन

लालगेट पर ऑक्सीजन सिलिंडरों की एजेंसी है। इसकी क्षमता 50 बड़े, 150 छोटे और 17 एलएमओ(लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) की है। एलएमओ सिलिंडरों से 150 छोटे सिलिंडर रिफिल किए जा सकते हैं। शुक्रवार दोपहर एजेंसी पर 150 ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचे, जिसकी भनक लगते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बांटने के दौरान लोगों के विवाद करने पर पुलिस बुलाई गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑक्सीजन का वितरण प्रशासन की देखरेख में ही किया जाएगा। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed