{"_id":"620e8db77cde38497426c425","slug":"owaisi-farrukhabad-news-knp681175238","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन बनेगी प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जरारी में सभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
Link Copied
कमालगंज। योगी-मोदी को अखिलेश नहीं हरा पाएंगे। डबल इंजन की सरकार ने विकास के झूठे वादे कर फर्रुखाबाद को ठगा है। भाजपा झूठ की गैस छोड़ती है तो सपा भी लंबी फेंकती है। एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की प्रधानमंत्री बनेगी। यह बातें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जरारी गांव में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पैतृक गांव जरारी में एआईएमआईएम के प्रत्याशी तालिब सिद्दीकी के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 70 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। अब भाजपा वादा कर रही है कि होली पर गैस सिलिंडर मुफ्त देंगे। अखिलेश कह रहे हैं कि पांच किलो घी देंगे। सपा-भाजपा के पास कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
उनकी सरकार बनी तो पशुओं से किसानों की फसल बचाने का काम करेंगे। कहा कि मोदी कहते हैं कि वे चाय बेचते थे, देखना हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन प्रधानमंत्री बनेगी। टोपी व हिजाब पहनने से दिमाग खुलता है। यहां खालिद सिद्दीकी, रुचि राजपूत, अरुण, लवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।