{"_id":"5ff9df8b8ebc3e30cc5f45f2","slug":"other-farrukhabad-news-knp6049658101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर दबिश, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर दबिश, की तोड़फोड़
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर दी दबिश
आरोपियों और पड़ोसियों के घरों में तोड़फोड़ का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार रात उनके घरों पर दबिश दी। आरोपियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में तोड़फोड़ भी की। शनिवार दोपहर फिर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा गांव के आदेश यादव और शिवम कुशवाह के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कोतवाल जय प्रकाश पाल को आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी करने का आदेश दिया था। कोतवाल ने टीम गठित कर शुक्रवार देर रात आरोपियों के अलावा उनके पड़ोसियों के घरों पर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस ने घरों में तोड़फोड़ भी की। रात तीन बजे पुलिस लौटी। शनिवार को किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। दोपहर में पुलिस ने फिर से दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मामला दबाने के लिए 10 दिन चली पंचायत
29 दिसंबर की रात को किशोरी लापता हुई थी। पिता ने उसी दिन चौकी सरह में सूचना दे दी थी। तीसरे दिन दोपहर में करीब 11 बजे किशोरी खेत में बेहोश पड़ी मिली। पुलिस मौके पर जांच की और समझौता कराने के लिए 10 दिन मामले को बताए रखा। घटना की जानकारी कोतवाल को भी थी। पंचायत में रुपये के लेनदेन की बात नहीं बनी तब पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि गांव में पंचायत होने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।