फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस, चौक पर दिया धरना

Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
other
जुलूस निकालते सफाई कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
सोलह सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की चल रही हड़ताल के चौथे दिन जुलूस निकाला गया। आंदोलनकारी पालिका प्रशासन, ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक तक पहुंचे। वहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान चौक के चारों ओर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने धरना समाप्त कर दिया और पालिका की ओर कूच कर गए।
विज्ञापन

भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, अनुसूचित जाति, जनजाति संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष राकेश सागर, उपाध्यक्ष रामचंद्र के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी पालिका परिसर में चौथे दिन भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

जब किसी ने वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं किया, तो कर्मी उग्र हो गए। उन्होंने ईओ और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सभी एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालते हुए शहर के बीचोबीच चौक पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच चौक पर सभी महिला-पुरुष सफाई कर्मी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन हिटलरशाही पर आमादा है। उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं। कहा कि मैं जानता हूं कि हम लोगों की हड़ताल से जनता को दिक्कत हो रही है, लेकिन पालिका की हठधर्मिता की वजह से यह स्थिति है।
अब लड़ाई आरपार की होगी। बिना मांगें पूरी किए हड़ताल समाप्त नहीं होगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विनोद वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, अजय कुमार वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, बिरजू वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, रामलखन वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, मुकेश, रवीश गौतम, महेश वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, चंदन वाल्मीकि आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर में सफाई के लिए करीब 200 कर्मियों को ठेके पर रखा गया है। यह कागजों में भले ही काम कर रहे हों, लेकिन शहर में कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। धरने में न पहुंचने पर गुरुवार को तय हुआ कि अब इन्हीं पर धावा बोला जाएगा। उनके सफाई नायकों को बुलाकर वार्ता की गई। कहा कि अब छापामार कार्रवाई की जाएगी।
सफाई कर्मियों ने तय किया कि गुरुवार को अर्थी निकालेंगे। इसके लिए वाहन स्टैंड पर तैयारी भी शुरू की गई, मगर अचानक यह प्लान बदल गया और जुलूस निकालना शुरू कर दिया गया।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की फतेहगढ़ स्थित पुलमंडी में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वाल्मीकि ने कहा कि कुछ लोग गंदी मानसिकता के कारण पालिका के सफाई कर्मियों और सभासदों के बीच द्वेष, वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं। सभासदों से अनुरोध किया कि वह सफाई कर्मियों का शोषण, अत्याचार बंद करें, अन्यथा आंदोलन पालिका की बजाय सभासदों के खिलाफ होगा।

सफाई कर्मियों की हड़ताल से फतेहगढ़ में भी हालात खराब हैं। चारों ओर कूड़े के अंबार लगे हैं। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना होने लगा है। हवा के साथ घरों में घुस रही सड़ांध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed