{"_id":"5e5132818ebc3ef40c38dddf","slug":"opposition-to-grant-religion-based-citizenship-not-caa-salman-farrukhabad-news-knp5461835100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए का विरोध नहीं, धर्म के आधार पर नागरिकता देने का विरोध- सलमान खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए का विरोध नहीं, धर्म के आधार पर नागरिकता देने का विरोध- सलमान खुर्शीद
विज्ञापन
गांव पितौरा स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव पितौरा स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा कि सीएए का विरोध नहीं किया जा रहा है। धर्म आधारित नागरिकता देने का विरोध है। हम किसी को नागरिकता देने का विरोध नहीं कर रहे बल्कि उसका स्वागत है, लेकिन कानून धर्म के आधार पर बनाया गया, इसलिए गलत है।
साथ ही कहा कानूनी लिहाज से राज्य सरकारें इसका विरोध नहीं कर सकतीं, लेकिन सत्याग्रह तो कर सकती हैं। इस पर विचार चल रहा है। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शनिवार सुबह पितौरा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। वहां पत्रकारों ने सवाल किया कि कपिल सिब्बल ने पिछले दिनों बयान दिया था कि राज्य सरकारें कानून का विरोध नहीं कर सकती हैं।
इस पर उन्होंने कहा कि सिब्बल की बात को गलत कहें तो उनकी वकालत पर प्रश्न चिह्न लगेगा। कुछ लोग कहेंगे की सीएए के विरोध के मूवमेंट कमजोर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसमें हस्तक्षेप नहीं किया तो यह कानून की किताब में कायम रहेगा और उसे सभी को मानना भी होगा। कहा कि राज्य सरकारें कानून का विरोध नहीं, गांधीजी का सत्याग्रह कर सकती हैं। इसके लिए विचार चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के शाहीन बाग में आजादी के नारे के सवाल पर कहा कि पहले तो वहां भारत से आजादी के कोई नारे नहीं लगाए गए। भुखमरी, पिछड़ेपन, बेरोजगारी से आजादी के नारे लगे हैं। यदि किसी ने भारत से आजादी के नारे लगाए हैं तो ऐसे लोगों को सरकार जेल भेज दे। जो भुखमरी व बेरोजगारी से आजादी मांग रहे उन्हें गले लगा ले।
भाजपा के समर्थक फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी कहा कि भुखमरी से आजादी चाहिए तो काम करो। उन्होंने कहा पाकिस्तान, बंग्लादेश, अफगानिस्तान के पीड़ितों को नागरिकता देने का हम विरोध नहीं करते हैं, इसे हम लिखित देने को तैयार हैं। पूरा शाहीन बाग भी इसके लिए तैयार है, लेकिन पीड़ित के साथ धर्म न जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से हमारे देश का लियाकत पैक्ट हुआ था। यदि वहां अल्पसंख्यक पीड़ित हैं तो उसने पैक्ट तोड़ दिया है। उद्धव ठाकरे ने पीएम से मुलाकात के बाद देश में एनआरसी लागू न होने की बात कही थी।
इस पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ही तय करेगा कि एनआरसी देश में लागू होगा की नहीं। जिलाध्यक्ष विजय कटियार, प्रकाश प्रधान, उजैर खां, डॉ. फरीद चुगताई, कौशलेंद्र यादव, इरफान खां, साबेज खां, हिलाल खां आदि मौजूद रहे।
आज करथिया जाएंगे सलमान
फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रविवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में बंधक बनाए गए बच्चों से मिलने जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने बताया कि सलमान खुर्शीद सुबह साढ़े दस बजे कटरा बक्सी मोहल्ले में अनवर पठान, मेराज अली के यहां जाएंगे।
11 बजे नीबाचुअत मोहल्ले में इस्लाम चौधरी के यहां पहुंचेंगे। इसके बाद वह जिलाध्यक्ष के आवास पर जाएंगे। साढ़े 12 बजे महरूपुर, एक बजे पतौजा गांव में किसान जनजागरण अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दो बजे करथिया गांव पहुंचेंगे। वहां बंधक बनाए गए बच्चों और उनके परिजनों से हालचाल लेने के बाद दिल्ली को रवाना होंगे।