फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only grown in four years

चार साल में केवल विकास हुआ

Sun, 26 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Only grown in four years
सभापति का माला पहनाकर स्वागत करते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

कंपिल। विधान परिषद के सभापति रमेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने जितना काम चार साल में किया है उतना काम आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाएं और सपा सरकार की उपलब्धियां बताकर आगामी चुनाव में वोट दिलाकर सपा की सरकार बनवाएं। वह रविवार को दिगंबर जैन धर्मशाला में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीण बस सेवा और एंबुलेंस सेवा का फीता काटकर शुभारंभ किया।  

विज्ञापन


 कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम दंगा कराने पर उतारू है। मोदी सिर्फ बाते करते हैं, विकास नहीं करते। सपा विकास करती है।  जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार समाजवाद का कार्य करती है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।  कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टीबंदी से जल्द छुटकारा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि जल्द मुक्ति धाम बस चलाई जाएगी। कहा सीएम ने चार करोड़ मंदिर और एक करोड़ रुपया मस्जिद के सुंदरीकरण के लिए पास कर दिया है। सौर ऊर्जा प्लांट के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के हर घर में कनेक्शन देकर दो बल्ब, एक एलईडी और एक पंखा फ्री चलवाया जाएगा। कंपिल से बदांयू के लिए दो बसें और चलवाई जाएंगी। क्षेत्र में 710 सड़कों और 214 हैंडपंपों लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधान परिषद सभापति कंपिल चेयरमैन के आवास पहुंचे। यहां  चेयरमैन औरभाई नीलेश यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर सभापति को सम्मानित किया। सभापति ने आदर्श नगर पंचायत कंपिल में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने डीएम कर्ण सिंह चौहान के साथ ग्रामीणों और नगरवासियों के लिए  चलाई जा रही लोहिया ग्रामीण बस सेवा, एंबुलेंस और वॉटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया।


फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन उदयपाल सिंह, सभापति रमेश चंद्र यादव और जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह को 51 किलो की माला पहनाई। इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार, जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव, प्रधान विजेंद्र सिंह यादव, राकेश सिंह यादव, किशनपाल सिंह यादव, पियूष यादव, सुरेश वर्मा, जितेंद्र, रीतेश, रामू, साकिब, सुहेल आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed