फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One more accountant of Lekhpal arrested in gang rape

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लेखपाल का साथी गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
One more accountant of Lekhpal arrested in gang rape
विशनु शरण रस्तोगी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुत्री से दुष्कर्म करने वाले लेखपाल के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी जिला मेरठ का व्यवसायी है। पुलिस ने मेडिकल कराकर उसका चालान कर दिया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस को अब घटना के आरोपी दूसरे लेखपाल व लैब संचालक की तलाश है। पुलिस ने शनिवार रात इन दोनों की तलाश में भी दबिश दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लेखपाल पति व उसके दोस्तों के खिलाफ 5 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 19 जनवरी को लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अपराध में शामिल उसके दोस्त दवा व्यवसायी मनोज शाक्य निवासी मोहल्ला सरदार खां थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

लेखपाल के साथी जिला मेरठ थाना मेडिकल कालेज मेरठ मकान नंबर 74 द्वारिका टावर सेक्टर 5 जागृति विहार निवासी विष्णुशरन रस्तोगी, सैनिक कालोनी निवासी लैब संचालक सोनू तिवारी, लेखपाल विमल निवासी मोहल्ला जाफरी के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल जसवंत सिंह को आरोपी विष्णुशरन रस्तोगी के फतेहगढ़ रोडवेज वर्कशाप के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कई चक्रों में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी विष्णु शरन का लोहिया में मेडिकल कराया।
दोपहर बाद रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी लेखपाल विमल व लैब संचालक सोनू तिवारी की तलाश में शनिवार रात कई स्थानों पर दबिश दी।

शहर से विष्णु का है पुराना नाता
विष्णुशरन रस्तोगी का शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर कैफे था। आवास विकास में भी कई कीमती जमीनें थीं। दस वर्ष पहले विष्णु अपनी सारी जमीन बेचकर अपनी ससुराल मेरठ चला गया था। वहां ससुर का कारखाना चला रहा था। रसूखदार विष्णु की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी लेखपाल से गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed