{"_id":"612385f18ebc3e679c12ab4a","slug":"one-arrested-including-arms-factory-two-absconding-farrukhabad-news-knp647673042","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र फैक्टरी सहित एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र फैक्टरी सहित एक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। एसओजी और कंपिल थाना पुलिस ने कटरी क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाते एक आरोपी को पकड़ा लेकिन दो भाग निकले। पुलिस ने 11 तमंचे व बंदूक और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा व कंपिल एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने गांव सवितापुर की कटरी में शस्त्र फैक्टरी चलने की सूचना पर दबिश मारी। पुलिस की टीमों ने कटरी में झोपड़ी के अंदर शस्त्र बना रहे गांव के विनोद कुमार को दबोच लिया।
एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी पप्पू उर्फ विनोद शर्मा, राजू शर्मा भाग निकले। पुलिस ने झोपड़ी से 11 तमंचे व एक देशी बंदूक, ड्रिल मशीन, निहाई, हथौड़ी, रेती आदि सामान बरामद कर लिया। विनोद वर्ष 2002 में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि तमंचे आसपास के जनपदों में चार से पांच हजार रुपये बेचते थे। अब तक कितने तमंचे बेचे हैं, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
पांच दिन पहले पकड़ी थी फैक्टरी
सूत्रों के अनुसार पांच दिन पहले एसओजी व कंपिल थाना पुलिस ने सवितापुर की कटरी में दबिश मारी थी। पुलिस को देखकर शस्त्र फैक्टरी संचालित करने वाले भाग गए थे। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पुत्र को पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। रविवार रात विनोद को पकड़ने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी को लेकर देर से पहुंच एसओ
एसपी की ओर मीडिया ग्रुप पर सोमवार को एक बजे प्रेस वार्ता बुलाई गई। एसओ कंपिल आरोपी को लेकर 1.45 पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान कई मीडिया कर्मी वहां से चले गए। एसओ कंपिल ने बताया कि रास्ते में गाड़ी खराब हो गई थी।