{"_id":"581a2bb64f1c1b5e38437293","slug":"on-the-death-of-the-young-man-in-hospital-commotion-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की मौत से गुस्साए परिजनोें एवं ग्रामीणोें ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरती। मौके प पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगोें को शांत कराया।
थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी। देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
मोहल्ला लोहिया नगर निवासी मनोज कुमार (40) की बुधवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर उसकी मां रुपवती मोहल्ले के लोगों के साथ उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। अस्पताल में डाक्टर के नहीं होने पर उसने वहां मौजूद कर्मचारियों से डाक्टर को बुलाने की बात कही।
आरोप है कि कर्मचारी डाक्टर को बुलाने की बहानेबाजी करते रहे। इससे युवक की हालत और बिगड़ती चली गई। करीब आंधे घंटे तक डाक्टर के नहीं आने के कारण युवक की मौत हो गई। पुत्र की मौत देख मां की आंखोें में आंसू भर आए।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साएं मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने हंगामा करने वालों को बाहर जाने के लिए कहा तो वह और आक्रोशित हो गए और तोड़फोड़ करने लगे।
गुस्साएं लोगों ने अस्पताल के वार्डो में घुसकर कुर्सी, मेज पटक कर तोड़ दी और अलमारी में लगे शीशों को तोड़ कर चकनाचूर कर दिया। बवाल बढ़ता देख अस्पताल का स्टाफ वहां से भाग गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस और नगर पंचायत चेयरमैन राजबेटी शंखवार और इनके पति कृष्ण कुमार शंखवार भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
इस पर लोग शांत हुए। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जिस समय मरीज अस्पताल लाया गया उस समय डा. मानसिंह एक मरीज का मुआयना कर रहे थे।
फिलहाल इस मामले की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से कराई जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।