{"_id":"2a3d2d91c2398831a3df8f8654312c0b","slug":"old-home-voters-came-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देने पुराने घरौंदे आए वोटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देने पुराने घरौंदे आए वोटर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रधान पद पर वोट डालने के लिए चिरैया वोटर पुराने घरौंदे आ गए हैं। रोजगार की तलाश में बाहर बसर कर रहे इन वोटरों को प्रत्याशियों ने अपने खर्च पर बुलवाया है।
विज्ञापन
बढ़पुर विकास खंड की 59 और कमालगंज विकास खंड की 118 ग्र्राम पंचायतों में मंगलवार को मतदान है। जिले से बाहर रह रहे वोटरों को बुलानेे में प्रत्याशियों ने खासा पैसा खर्च किया है। सूबे के भीतर ही नौकरी करने वालों के लिए गाड़ियां भिजवाई गई हैं। गैरप्रांतों में रहने वालों को आने जाने का किराया दिया गया। प्रत्याशी, वोटरों के लिए लंगर चला रहे हैं। एक ग्राम पंचायत में औसतन 5 से 10 चिरैया वोटर हैं।
विज्ञापन
सोमवार को वोट पूरे दिन वोट काटने की कवायद चली। इसके लिए नगदी और उपहारों को जरिया बनाया गया। प्रत्याशी के परिजन वोट के लिए घर घर दस्तक देते रहे। इसी के साथ बूथ मैनेजमेंट की तैयारियां भी चलती रहीं।
विज्ञापन
597 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
राजेपुर। ब्लाक राजेपुर में 597 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब 248 पदों पर 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ब्लाक राजेपुर क्षेत्र की 81 ग्राम पंचायतों में 995 पदों पर 1125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सोमवार को 597 प्रत्याशियों को निर्विरोध सदस्य चुन लिया गया। अब 248 पदों पर 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एडीओ पंचायत सुरेशचंद्र पाल ने बताया कि 567 सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है। 248 पदों पर 528 प्रत्याशी 5 नवंबर को चुनाव मैदान में होंगे।